Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोरोना पॉजिटिव

The havoc of Corona is also increasing in the state. In this order, Cabinet Minister Ganesh Joshi has also been found to be Corona

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 2 अप्रैल।
कोरोना का कहर प्रदेश में भी बढ़ रहा है। इस क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म पर स्वयं को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उनकी पत्नी रश्मि रावत समेत कई विधायक, मंत्री और अधिकारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।
सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने फेसबुक पर स्वयं को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मंत्री ने लिखा है कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं स्वस्थ हूँ और चिकित्सकों की निगरानी में हॅू। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग पिछलों दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरततें हुए अपनी जाँच भी करवा लें।

Exit mobile version