Site icon Samagra Bharat News website

एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड स्टार, अब अक्षय कुमार की बारी

After Amitabh Bachchan and Family, Ranveer, Alia, Monalisa, Akshay Kumar has fallen victim to Corona.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 4 अप्रैल।
पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कोरोना का ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां आम जन से लेकर बॉलीवुड तक कोरोना के चपेट में आ चुके है। अमिताभ बच्चन और फैमिली, रणवीर, आलिया, मोनालिसा के बाद अक्षय कुमार कोरोना के शिकार हुए है। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अक्षय ने ट्विटर के ज़रिए इस खबर को साझा किया।

 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर में ही क्वारेंटाइन हो रहा हूं. उम्मीद है जल्द ही काम पर वापस आउंगा।’

अक्षय के इस ट्वीट से उनके फैन्स को परेशान है। आम आदमी से लेकर फ़िल्मी हस्तियां अक्षय की रिकवरी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

Exit mobile version