समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 4 अप्रैल।
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की भव्य व दिव्य पेशवाई का रविवार को मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने तुलसी चौक पर स्वागत किया। उन्होंने साधु-संतों को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, सचिव अग्रदास महाराज और सहायक सचिव व्यास मुनि सहित अन्य साधु-संतों ने शुभारंभ किया। यहां से पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति होते हुए तुलसी चौक पहुंची।

इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर पेशवाई में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया गया। 100 मीटर का तिरंगा पेशवाई का मुख्य आकर्षण रहा।