Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव: बंगाल समेत 5 राज्यों में मतदान जारी, जानें अब तक कहां-कितना मतदान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अप्रैल।
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वोटिंग शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण का चुनाव है तो वहीं, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज पहला और अंतिम चरण का मतदान है। बंगाल में 31 सीटों पर तो असम में 40 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। केरल की सभी 140 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए भी वोटिंग है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी आज 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।
बता दें कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

 

Exit mobile version