Site icon Samagra Bharat News website

न्यूयॉर्क की सड़कों पर एश‍ियन-अमेर‍िकन सांप्रदाय‍िक आंदोलन के समर्थन उतरीं पॉप स्टार रिहाना

Now in support of the ongoing Asian-American communal movement in the US has also come on the streets. Rihanna has participated

समग्र समाचार सेवा
न्यूयॉर्क, 6अप्रैल।
पॉप स्टार रिहाना पिछले दिनों भारत के किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट को लेकर चर्चा में थी। अब यूएस में चल रहे एश‍ियन-अमेर‍िकन सांप्रदाय‍िक आंदोलन के समर्थन में भी सड़को पर उतरी है। रिहाना ने न्यूयॉर्क शहर में एश‍ियन समुदाय के प्रति नफरत दिखाने वालों के ख‍िलाफ आंदोलन में भाग लिया है।

बता दें कि रिहाना हरे और गुलाबी रंग के प्लेकार्ड्स लिए न्यूयॉर्क की सड़क पर उतरीं। इन प्लेकार्ड्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था- ‘STOP ASIAN HATE’ यानी एश‍ियाई मूल के ख‍िलाफ नफरत बंद करो। इस दौरान रिहाना ने सफेद टी-शर्ट, लेदर पैंट्स और लेदर जैकेट पहन रखा था. चेहरे पर मास्क लगाए, आंखों पर सनग्लासेज और बेसबॉल कैप पहने रिहाना ने पूरी तरह से अपनी पहचान छिपा रही थी। वे इस विरोध प्रदर्शन में अपनी अस‍िस्टेंट Tina Troung के साथ खड़ी हुईं। Tina ने रिहाना की ये तस्वीरें साझा की है।

ज्ञात हो कि यूएस में पिछले कुछ दिनों से एश‍ियन-अमेर‍िकन मूल के प्रति हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।एश‍ियन मूल के कई लोग इस हिंसा का श‍िकार हुए हैं. ऐसे में रिहाना जैसी अंतराष्ट्रीय सेल‍िब्रिटी का सपोर्ट, कई मायनों में अहम‍ियत रखता है।

Exit mobile version