Site icon Samagra Bharat News website

मशहूर सीरीज ‘हैरी पॉटर’ और ‘जेम्स बॉन्ड’ में नजर आ चुके अभिनेता पॉल रिटर का निधन

Actor Paul Ritter, who appeared in the famous series 'Harry Potter' and 'James Bond', has passed away. Explain that he had a brain tumor. It is being told that he breathed his last on Monday evening during treatment.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अप्रैल।

मशहूर सीरीज ‘हैरी पॉटर’ और ‘जेम्स बॉन्ड’ में नजर आ चुके अभिनेता पॉल रिटर का निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर था। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार शाम को इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। पॉल के निधन से उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज को बड़ा झटका लगा है। कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि पॉल रिटर की उम्र 54 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी पॉली और दो बच्चे फैंक और नोह हैं। पॉल के निधन की जानकारी उनकी टीम के प्रतिनिधी ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पॉल ने ब्रेन ट्वयूमर होने के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में ये खबर सभी के लिए चौंकाने वाली है। बताया ये भी जा रहा है कि पॉल इस बीमारी के इलाज के दौरान उतनी परेशानियां नहीं हुईं, जितनी आम तौर पर लोगों को होती हैं।

Exit mobile version