Site icon Samagra Bharat News website

भागलपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव कर रहे हैं समीक्षा

The Principal Secretary of the Health Department is holding a meeting of the suffix Amrit review regarding the growing cases of Corona.

समग्र समाचार सेवा
भागलपुर, 7अप्रैल।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आज वो अपने एकदिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं। यही से वो बिहार के सभी जिलों के सिविल सर्जनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत बिहार के सभी जिला अधिकारी और सिविल सर्जन के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. प्रधान सचिव की बैठक भागलपुर समाहरणालय में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की मौजूदगी में शुरू हो गई है. प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत करीब 12 बजे हवाई मार्ग से भागलपुर पहुंचे. उनका स्वागत जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया।
बता दें कि भागलपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी हो रही है. जिसको देखते हुए प्रधान सचिव भागलपुर पहुंचे हैं. इस समीक्षा बैठक में जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारणों को लेकर भी चर्चा करेंगे. इस बैठक में प्रधान सचिव के साथ विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद ।
बता दें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9,000 से अधिक है।

Exit mobile version