Site icon Samagra Bharat News website

पत्रकार का बड़ा खुलासा-नक्सलियों की गिरफ्त में हैं लापता CRPF जवान राकेश्वर, को लगी है गोली

A photo of the missing CRPF jawan Rakeshwar Singh Manhas has emerged since the Naxalite encounter in Bijapur, Chhattisgarh. The Maoists have

समग्र समाचार सेवा
रायपुर,7अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ के बाद से लापता सीआरपीएफ जवान राकेश्वर सिंह मनहास की तस्वीर सामने आई है. सीआरपीएफ कमांडो राकेश्वर सिंह की फोटो जारी कर नक्सलियों ने दावा किया है कि जवान सुरक्षित है। इससे पहले नक्सलियों ने कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों को एक पत्र जारी कर कहा था कि लापात जवान उनके कब्जे है।
छत्तीसगढ़ के एक स्थानीय पत्रकार गणेश मिश्रा ने भी जवान राकेश्वर सिंह मनहास को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह नक्सलियों को कब्जे में हैं। जानकारी के मुताबिक गणेश मिश्रा ने बताया है कि, ‘मुझे नक्सलियों के दो फोन कॉल आए हैं कि एक जवान उनकी गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि जवान को गोली लगी और उसे मेडिकल ट्रीटमेंट दी गई है। नक्सलियों ने कहा कि जवान को 2 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान का वीडियो और फोटो जल्द ही जारी किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार (3 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 22 जवान शहीद हो गए और 31 जवान घायल हुए थे। इसके साथ ही 1 जवान राकेश्वर सिंह मनहास लापता हो गए थे।

बता दें कि जम्मू के रहने वाले कमांडो राकेश्वर CRPF की उस टुकड़ी का हिस्सा थे, जिसके साथ शनिवार को बीजापुर में नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक नक्सलियों ने राकेश्वर को पांच दिनों से अपने कब्जे में रखा है और वो अभी सुरक्षित हैं. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, राकेश्वर का परिवार किसी बड़ी अनहोनी को लेकर आशंकित है।
सीआरपीएफ जवान राकेश्वर के परिवार के सदस्यों ने सरकार से गुहार लगाई है कि किसी भी तरह से राकेश्वर की सकुशल और जल्दी वापसी कराई जाए।

Exit mobile version