Site icon Samagra Bharat News website

9 अप्रैल तक बढ़ी सचिन वाझे की रिमांड, सीबीआई भी कर सकते है पूछताछ

NIA remand of suspended Mumbai Police officer Sachin Vazhe has been extended till 9 April. The special court has also allowed the CBI to interrogate Vaje. The National Investigation Agency (NIA) presented it in the Special Court on Wednesday.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 7अप्रैल।

मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे की एनआईए रिमांड 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई को भी वाझे से पूछताछ की इजाजत दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

एनआईए ने सचिन वाझे की और 4 दिन की रिमांड मांगी थी। इस पर वाझे के वकील ने कहा कि वह एनआईए की डिमांड का विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वाझे सीबीआई जांच में भी सहयोग को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि वाझे को हथकड़ी लगाकर सीएसएमटी स्टेशन ले जाया गया। एनआईए ने मुंबई पुलिस के निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और नरेश धारे की न्यायिक हिरासत की भी मांग की थी। इन्हें मनसुख हिरेन हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन छड़ों के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में वाझे की कथित भूमिका की जांच कर रही है। सचिन वाझे को एनआईए ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एनआईए कोर्ट ने वाजे को 25 मार्च तक एनआईए की रिमांड पर भेज दिया था बाद में इसे बढ़ाकर 3 अप्रैल किया गया और अब 7 अप्रैल कर दिया गया था।

Exit mobile version