Site icon Samagra Bharat News website

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने दी चेतावनी, किसी व्यक्ति ने जगंलों में आग लगायी तो होगी सख्त कार्यवाही

Smt. Preeti Priyadarshini, Senior Superintendent of Police, Nainital Madam had directed all the Police In-Charges that if any information

समग्र समाचार सेवा
नैनीताल, 7अप्रैल।
श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया द्वारा समस्त थानों प्रभारियों को निर्देशित किया गया था की यदि किसी व्यक्ति के द्वारा जगंलों में आग लगायी जाने की कोई भी सूचना प्राप्त होती तो तत्काल उस व्यक्ति के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त क्रम में आज दिनांक 7 अप्रैल 2021 को भुवन चंद आर्य वन चौकीदार वन क्षेत्र भवाली द्वारा कोतवाली भवाली में आकर एक लिखित तहरीर दी गई की एक लड़का जिसका नाम आकाश कुमार बाल्मीकि पुत्र श्री सुरेश लाल निवासी हरिनगर नैनीताल उम्र 20 वर्ष है नैनीताल रोड स्थित आरक्षित वन में आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
वन कर्मियों ने तत्काल आग को बुझाया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार के द्वारा जगंलों में आग लगाये के सम्बन्ध में तत्काल कोतवाली भवाली में मुकदमा अपराध संख्याः- 27/2021 अंतर्गत धारा 26 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त आकाश उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version