Site icon Samagra Bharat News website

बिंदुखत्ता में शीघ्र बनेगा शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम : धन सिंह रावत

Minister of State for Higher Education Disaster Management of Lalkuan Uttarakhand, Dr. Dhan Singh Rawat said that Mohan Nath Goswami

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 7 अप्रैल।

लालकुआं उत्तराखंड के उच्च शिक्षा आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि बिंदुखत्ता में शीघ्र ही मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी डॉ रावत यहां बिंदुखत्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का देश की सुरक्षा में अहम योगदान है और सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के दम पर ही हमारा देश सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा बिंदुखत्ता में को ऑपरेटिव बैंक की भी शाखा खोली जाएगी डॉ रावत ने आश्वस्त किया कि आपदा प्रबंधन के तहत भी बिंदुखत्ता को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी जिससे गोला नदी के तटवर्ती इलाके सुरक्षित रहेंगे विधायक नवीन दुमका ने इस अवसर पर कहा कि वे जन समस्याओं के समाधान को सदैव तत्पर रहे हैंऔर उन्होंने हमेशा से ही जन भावनाओं का सम्मान किया है उन्होंने कहा कि राजस्व गांव बनाए जाने की दिशा में ईमानदारी के साथ प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने खुद विधानसभा में इसका संकल्प पेश किया है जबकि सांसद अजय भट्ट ने इस मामले को लोकसभा में उठाया है उन्होंने कहा कि बिंदु खत्ता वन भूमि में बसा है बावजूद इसके उन्होंने तथा उनकी सरकार ने वह सब काम करने का बीड़ा उठाया है जो राजस्व गांव क्षेत्र में होता है जिसके तहत उन्होंने यहां धान क्रय केंद्र खुलवाया और अब शीघ्र ही गेहूं क्रय केंद्र में खुलेगा राजकीय इंटर कॉलेज के लिए 78 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए जबकि आईटीआई की स्थापना भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराई गई।
उन्होंने कहा कि बिना किसी औपचारिकताओं के बिंदुखत्ता वासियों को ₹140000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सैनिकों के दम पर आज हमारे देश की आन बान शान बड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सैनिक तथा सैन्य परिवारों का मनोबल बढ़ा है उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में किए गए सैनिक सम्मान कार्यक्रमों को सराहनीय बताते हुए कहा कि सैनिकों के सम्मान में पल-पल जुड़े रहना चाहिए इस अवसर पर शहीद वीरांगना को तथा पूर्व सैनिक परिवार से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश रजवार जिला महामंत्री नीरज बिष्ट प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन पपोला कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूरन चंद्र लोहनी प्रदीप जनोटी बॉबी संभल पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर हेमंत नरूला पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला पूर्व सैनिक भुवन डंगवाल पूरन बिष्ट दया किशन दुमका शेर सिंह गोपाल सिंह महिपाल सिंह पवार राम सिंह धामी हयात सिंह मंगल सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Exit mobile version