Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल चुनाव में हंगामा- TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल को लाठी लेकर दौड़ाया, बीजेपी पर लगा आरोप

In the third phase of West Bengal assembly elections, there are many reports of violence from different polling stations from different places. On the one hand, BJP candidate Deepak Halladar was attacked in Diamond Harbor, and now in Arambagh, TMC candidate Sujatha Mandal has been accused of running with sticks.

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 7अप्रैल।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में विभिन्न मतदान केंद्रों से अलग-अलग जगहों से हिंसा की कई खबरे सामने आ रही है।
एक तरफ तो डायमंड हार्बर में बीजेपी के उम्मीदवार दीपक हालदार पर हमला हुआ तो अब आरामबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल को लाठी लेकर दौड़ाने का आरोप लगा है। दूसरी ओर, टीएमसी के अन्य उम्मीदवार निर्मल मांझी को विरोध प्रदर्शन के कारण हेलमेट पहनकर इलाके से बाहर निकलना पड़ा।

 

आरोप है कि आरामबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ है। टीएमसी का आरोप है कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। हमला करने वालें गुंडो ने मास्क पहन रखा था। सुजाता ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने बीती रात महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले तक सुजाता मंडल बीजेपी में ही थी। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था। उनके पति सौमित्र खान बीजेपी के सांसद हैं। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है।

Exit mobile version