Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार ने विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के दिए निर्देश

District Collector Dr. Ashish Kumar Srivastava has informed that in the district of Dehradun, the Corona virus in Village Atambagh Kanta Kunj Main Road under the Municipal Corporation Dehradun area, CAS FOS Academy, FRI and Vikas Nagar area. The said areas have been declared as contamination zones as a result of identification of infected persons.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 07 अप्रैल।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई के साथ ही निरन्तर सेनिटाईजेशन एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाने हेतु विभिन्न जागरूकता प्रचार माध्यमों का उपयोग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग , सेनिटाइजर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग, पोस्टर, बैनर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में प्रदर्शित चस्पा किये जाएं।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की नियमित स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त करते रहनें तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम से बचाव के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए आवश्यक उपायों के सम्बन्ध में जनमानस को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि गैस सिलेण्डरों में कोविड-19 संक्र्रमण से बचाव एवं जागरूकता सम्बन्धी सन्देश चस्पा करवाऐ तथा व्यापारियों से समन्वय करते हुए मिठाई के डिब्बे, पैकेट, रैपर, लिफाफे, कपड़े की पॉलिथीन पर कोविड संक्रमण से सम्बन्धित जागरूकता सन्देश मुद्रित करने को कहा।
उन्होंने जनमानस से अपील की है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से जागरूक रहें तथा इसकी रोकथाम हेतु हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाते हुए वायरस के साथ इस लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर स्वयं तथा आस पड़ोस में भी लोगों सजग करें।
जिलाधिकारी डा आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 509 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 32959 हो गयी है, जिनमें कुल 29593 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1934 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 6668 सैम्पल भेजे गए। आज जनपद में मास्क का उपयोग ना करने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 649 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Exit mobile version