Site icon Samagra Bharat News website

MTNL दफ्तर के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में लगी दमकल विभाग की 15 गाड़ियां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार (8 अप्रैल, 2021) सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक ये आग दामोदर पार्क के पास MTNL दफ्तर के पास की फैक्ट्री में लगी। यहां आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियों जुटी थी। कम्पनी ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आग कितना भयानक रहा होगा। इस वीडियो में फैक्ट्री से बुरी तरह धुआं निकल रहा है। फिलहाल आग लगने से किसी हताहत की कोई जानकारी अभी तक सामने नही आई है।

Exit mobile version