Site icon Samagra Bharat News website

अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

In a public hearing program organized for the speedy redressal of the problems / grievances of the general public,

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 8अप्रैल।

आमजनमानस की समस्याओं/ शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर बंद रास्ता खुलवाए जाने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर रोके जाने, शस्त्र लाईसेंस निर्गत किए जाने, शीशम के पेड़ को कटवाए जाने, कब्जे की भूमि को मुक्त कराने, पुश्तैनी जमीन पर बने गेट व दीवार को तोड़े जाने तथा स्वयंसेवी संगठन द्वारा मैराथन दौड़ हेतु अनुमति दिए जाने आदि समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई।

जनसुनवाई के दौरान पूनम राठौर पूर्व प्रधान ढकरानी द्वारा खरीदे गए प्लांट में जाने के रास्ते को बंद किए जाने का ममला उठाया इस पर पर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
सहसपुर की सावित्री देवी द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जे की समस्या उठाई इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जनसुनवाई में शाकुम्भरी फाईनेंस कम्पनी के पंकज वत्स द्वारा सहारनपुर से रोजाना आने-जाने पर आशारोड़ी चैकपोस्ट पर जांच के नाम पर चैकिंग का मामला उठाया ।

इस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को अपनी कोविड रिपोर्ट साथ में रखने के निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन से सम्पर्क करने के निर्देश दिए। पुश्तैनी शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने के महेन्द्रपाल सिंह के आवेदन पर अपर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र अधिष्ठान को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नवराज आले लाडपुर राजपुर ने पुश्तैनी जमीन पर बनी दीवार एवं गैट को तोड़े जाने की शिकायत की इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को तत्काल मौके पर जाकर समस्या के निराकरण करने के निर्देेश दिए।

परिवर्तन द चैंज संस्था से कपिल कुमार द्वारा 27 अप्रेल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर गांधी पार्क से मसूरी तक 10 किमी मैराथन दौड़ कराए जाने की अनुमति मांगी गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में माया देवी नैशविला रोड द्वारा अपने आवासीय भवन के उपर से शीशम वृक्ष से भविष्य में नुकसान होने की सम्भावना को देखते हुए पेड़ कटवाए जाने की अनुरोध किया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित वन विभाग से सम्पर्क करने को कहा।

Exit mobile version