Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: प्रदेश में आज मिले 787 कोरोना संक्रमित, 3 मौत

During the last 24 hours in the country, 469 people have died due to Corona virus (Kovid-19). During this period, the highest number

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 8अप्रैल।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा हैं। गुरुवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 787 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या पांच हजार पार पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 29287 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 105498 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97000 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर इस साल के सबसे ज्यादा 1109 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।

वहीं, प्रदेश में अब तक 1744 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या 5042 पहुंच गई है।

उधर, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक प्रदेश में 34 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

Exit mobile version