Site icon Samagra Bharat News website

गंगाराम गंगाराम के 37 और एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

35 doctors of All India Institute of Medical Sciences, AIIMS, have been infected with Corona. A day earlier, 37 doctors of one of Delhi's

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अप्रैल।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली के एक सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल सर गंगाराम के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों के इससे संक्रमित होने की घटना चिंताजनक है।

गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उनके अस्पताल में संक्रमित पाए गए 37 में से 32 डॉक्टरों होम आइसोलेशन में हैं। जबकि पांच डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस बीच एम्स से आई रिपोर्ट चौकाने वाली है. एम्स में कल यानी आठ अप्रैल से ही ओपीडी मरीजों की संख्या घटाई गई है। इसके साथ ही वहां अब केवल बेहद जरूरी सर्जरी ही की जाएगी।

Exit mobile version