Site icon Samagra Bharat News website

नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हुए CRPF कमांडर राकेश्वर सिंह, परिवार ने ली राहत की सांस

समग्र समाचार सेवा
रायपूर, 9अप्रैल।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान बंधक बनाए गए सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट के कमांडर राकेश्वर सिंह अब रिहा हो गए हैं. नक्सलियों के कब्जे से रिहाई के बाद राकेश्वर सिंह को बीजापुर के सीआरपीएफ कैंप में लाया गया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले दिनों हुए नक्सली हमले के बाद लापता एक जवान की तस्वीर बुधवार को कुछ स्थानीय पत्रकारों को मिली थी। नक्सलियों द्वारा इसे पत्रकारों तक भेजे जाने का दावा किया गया था। मंगलवार को नक्सलियों ने इस जवान के अपने कब्जे में होने का दावा किया था।

नक्सलियों के कथित बयान में कहा गया था कि सरकार पहले मध्यस्थों के नाम की घोषणा करे, इसके बाद बंदी जवान को सौंप दिया जाएगा और तब तक वह सुरक्षित रहेगा।

राकेश्वर सिंह का परिवार जम्मू में रहता है. वहीं से उनकी पत्नी ने बताया कि उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है कि उनके पति सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य भी ठीक है।
राकेश्वर सिंह की सुरक्षित रिहाई से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है. उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य काफी खुश नजर आए।

 

 

Exit mobile version