Site icon Samagra Bharat News website

फिरोजाबाद: मोबाइल चार्जर को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर हुई हत्या

Controversy over mobile charger started late on Thursday near Sant Talkies intersection of police station area south of Firozabad

समग्र समाचार सेवा
फिरोजाबाद, 9अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र के संत टॉकीज चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात मोबाइल चार्जर को लेकर विवाद शुरू हुआ जो एक युवक हत्या का कारण बना। छोटी बात पर झगडा इतना तेज हो गया कि पांच लड़कों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र के संत टॉकीज चौराहा निवासी 18 वर्षीय जब्बार बीते दिनों मुरैना गया था। वह तंदूर पर बतौर कारीगर काम करता था. बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लौटते समय संत टॉकीज के समीप एक कब्रिस्तान के पास गन्ने के जूस की दुकान पर बैठे कुछ लोगों से मोबाइल चार्जर को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद पांच लड़कों ने युवक को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मृतक युवक के परिवार वालों का आरोप है कि बर्फ तोड़ने वाले सूजे और सरिया से भी उसको मारा गया जिससे अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले पर अभी जांच जारी है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और सभी से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version