Site icon Samagra Bharat News website

नीरज साह बने डिस्ट्रिक्ट बार के अध्य्क्ष तो दीपक रूवाली को चुना गया सचिव

In the election of the District Bar Association, Neeraj Sah was elected the new president of the association and Deepak Ruwali

समग्र समाचार सेवा
नैनीताल, 9अप्रैल।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नीरज साह को एसोसिएशन का नया अध्य्क्ष व दीपक रूवाली को सचिव चुन लिया गया इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण चंद्रा,कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कांडपाल ने भी अपने पदों पर जीत दर्ज करी है वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सुयाल,संयुक्त सचिव पद पर किरन आर्य व उमेश कांडपाल,ऑडिटर पद पर मेघा उप्रेती सुयाल को निर्विरोध चुन लिया गया इन पदों पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नही कराया था चुनाव में कुल 326 अधिवक्ताओं में से 255 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया देर शाम 6 बजे चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियो की घोषणा करी यहां अध्य्क्ष व सचिव पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला अध्य्क्ष पद पर विजयी नीरज साह को 105 व ओमकार गोस्वामी 88 व मंजू कोटलिया को 54 वोट मिले सचिव पद पर दीपक रूवाली को 125 व भानु प्रताप सिंह मौनी को 119 वोट मिले कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण चंद्रा को 145 स्वाति परिहार को 96 वोट मिले कोषाध्यक्ष पद मनीष कांडपाल ने बड़ी जीत करते हुवे 150 मत प्राप्त किये जबकि इसी पद पर चुनाव लड़ रहे मोहम्मद खुर्शीद को 94 मतों से संतोष करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुवे मतदान शाम तीन बजे तक चला जिसके बाद साड़े बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चली।अंत मे चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करी।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला बार एसोसिएशन से आये ऑब्जर्वर प्रभात कुमार चौधरी सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा ,शंकर चौहान मुकेश चंद्र,शिवांशु जोशी,कार्यालय सहायक गौतम कुमार मौजूद रहे।
चुनाव संचालन टीम में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला,उत्तराखण्ड बार काउंसिल के सदस्य व ऑब्जर्वर प्रभात कुमार चौधरी सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा ,शंकर चौहान मुकेश चंद्र,शिवांशु जोशी ,कार्यालय सहायक गौतम कुमार मौजूद रहे।

Exit mobile version