Site icon Samagra Bharat News website

रुद्रपुर: नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

A case of rape of a 12-year-old innocent has come to light in Rudrapur. In which, after the complaint of the family, the police took immediate action and registered a case against the accused youth and also arrested the accused youth.

समग्र समाचार सेवा
रुद्रपुर, 9अप्रैल।

रुद्रपुर में एक 12 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 12 वर्षीय मासूम बच्ची रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। पास के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है और आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version