Site icon Samagra Bharat News website

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में मिले 11,447 नए कोरोना संक्रमित, 91 की मौत

Corona cases in Chhattisgarh seem to be uncontrolled. During the last 24 hours in the state, out of 11,447 newcomers, corona virus

समग्र समाचार सेवा
रायपूर, 10अप्रैल।
छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलें अनियंत्रित प्रतीत हो रहे है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में के दौरान 11,447 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित होने से हडकंप मचा हुआ है। राज्य में अब तक कुल 4,18,678 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आए हैं. राज्य में शुक्रवार को 139 लोगों को संक्रमण से ठीक होकर घर चले गए है. वहीं 2166 लोगों ने होम क्वारंटाइन पूरा कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 91 मरीजों की मौत हुई है।

इनमें से 24 घंटे के दौरान 63 लोगों की पिछले दिनों 28 लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज कोरोना संक्रमण के 11,447 मामले आए हैं. इनमें रायपुर में 2622, दुर्ग से 1786, राजनांदगांव से 1149, बालोद से 337, बेमेतरा से 336, कबीरधाम से 377, धमतरी से 397, बलौदाबाजार से 619, महासमुंद से 548, गरियाबंद से 191, बिलासपुर से 687, रायगढ़ से 262,कोरबा से 523, जांजगीर-चांपा से 261, मुंगेली से 152, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 78, सरगुजा से 202, कोरिया से 77, सूरजपुर से 119, बलरामपुर से 57, जशपुर से 174, बस्तर से 148, कोंडागांव से 60, दंतेवाड़ा से 60, सुकमा से छह, कांकेर से 194, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक रहेगा।

Exit mobile version