Site icon Samagra Bharat News website

चैत्र नवरात्रि: 13 अप्रैल से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, जाने चैत्र नवरात्रि की तिथियां और मां के स्वरूप

Chaitra Navratri begins on the Pratipada date of Shukla Paksha. The nine forms of Maa Durga are worshiped during the nine days of Navratri.

मग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अप्रैल।
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू होते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान लोग उपवास भी रखते हैं। देश में नवरात्रि के पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होंगे और नवमी तिथि 21अप्रैल को होगी। ऐसे में इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों के होंगे।

चैत्र नवरात्रि की तिथियां और मां के स्वरूपों के नाम

13 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
14 अप्रैल, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता पूजा
18 अप्रैल, रविवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल, सोमवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
21 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, भगवान राम का जन्म दिवस।
22 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण
पूरे नवरात्र जो व्यक्ति मां के सभी स्वरूपों का विधिपूर्वक पूजा करता है. उसके जीवन के कष्ट समाप्त हो जाते है. घर में सुख-शांति और धन-वैभव आता है।

Exit mobile version