Site icon Samagra Bharat News website

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान-दिल्ली में नही लगेगा लॉकडाउन, अब हर उम्र के लोगों को लगेगा टीका

CM Kejriwal has made a big announcement amidst rising corona cases in Delhi. Delhi Chief Minister Kejriwal said that lockdown will

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अप्रैल।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सीएम केजरीवाल ने बडा ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा इसके बदले कोरोना टीकाकरण के लिए निर्धारित उम्र सीमा को हटाया जाएगा। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और न ही किसी तरह के कोई नए प्रतिबंध ही लगाए जाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जांच और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अभी हमारे पास 8 से 10 दिन की वैक्सीन है। मैंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है कि सभी को टीका लगाने की छूट दी जाए और टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की छूट दी जाए तो हम दो से तीन महीने में पूरी दिल्ली को टीका लगा देंगे।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि अभी बचाव के लिए हमारी कुछ और सख्ती करने की तैयारी है, उसके बारे में जल्दी जानकारी देंगे, लेकिन लाकडाउन नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन है तो उम्र की सीमा खत्म कर देनी चाहिए. हर उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाना चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से रात का कर्फ्यू लगाया गया है और इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सामान्य और व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है।

Exit mobile version