Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमित पुजारी चंद्र मोहन गुरु का निधन, महाकाल मंदिर के दो अन्य पुजारी अस्पतालों में हैं भर्ती

Chandra Mohan Guru, the priest of Ujjain's famous Mahakal temple, died today. Please tell that they were corona infected. Apart from this, two other priests of Mahakal temple are also admitted in hospitals. As soon as the news of the death of priest Chandra Mohan Guru came, the temple and devotees got a big shock.

समग्र समाचार सेवा
उज्जैन, 10 अप्रैल।

उज्जैन प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पुजारी चंद्र मोहन गुरु का आज निधन हो गया। बता दें कि वे कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा महाकाल मंदिर के दो अन्य पुजारी भी अस्पतालों में भर्ती है। पुजारी चंद्र मोहन गुरु के निधन का समाचार मिलते ही मंदिर व श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पुजारी श्री चंद्रमोहन गुरु के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

बता दें कि महाकाल मंदिर में कोरोना से मुक्ति के लिए 75 पुजारियों ने मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया है जिसका आज दूसरा दिन है।

Exit mobile version