Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी हरिद्वार ने पेराई सत्र को दृष्टिगत रखते गन्ना किसानों को दी राहत

District Magistrate Haridwar C. Ravi Shankar has given great relief, keeping the interest of sugarcane farmers paramount. In view of the crushing session in their order, they have given permission to operate the vehicles for sugarcane supply in the farmers and in the national interest for the operation / movement of the vehicles of the farmers under essential service, that they should take their product under the required service without any restriction.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 10अप्रैल।

जिलधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने गन्ना किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए बहुत बड़ी राहत दी है। उन्होनें अपने आदेश में पेराई सत्र को दृष्टिगत रखते हुए कृषकहित एवं राष्ट्रहित में गन्ना आपूर्ति वाले वाहनों को आवश्यक सेवा के अन्तर्गत किसानों के वाहनों के संचालन/आवागमन हेतु अनुमति प्रदान कर निर्देश दिए हैं कि वह अपना उत्पाद आवश्यक सेवा के अंतर्गत बिना किसी रोकटोक ले जा सकते हैं।

उन्होंने अपने आदेश में विभिन्न संस्थानों में आने वाले भारी वाहनों तथा ऐसे वाहनों जिनमें ज्वलनशील रसायनिक पदार्थ, गैस आदि का आवागमन होता है, को भी पूर्णतः प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश पारित किये गये।

उन्होंने कहा की उक्त आदेश के क्रम में पेराई सत्र को दृष्टिगत रखते हुए गन्ना आपूर्ति में प्रयोग हो रहे वाहनों को आवगमन की सुविधा देना
जारी रखा जाना आवश्यक है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Exit mobile version