Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल 14वां सीजन: रविवार को सनराइजर्स से नाइटराइडर्स का होगा मुकाबला

Two-time champions Kolkata Knight Riders and Sunrisers Hyderabad will clash with each other on Sunday to start the 14th season.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अप्रैल।

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को एक-दूसरे से भिड़कर 14वें सीजन की शुरुआत करेंगे. दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सनराइजर्स की टीम पिछली बार प्ले ऑफ में पहुंची थी, जबकि नाइटराइडर्स ने 5वें स्थान पर रहकर अपने अभियान का समापन किया था. इस बार केकेआर की टीम वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इयोन मॉर्गन के नेतृत्व में पूरे सीजन खेलने को तैयार है. ऐसे में उसे अपने इस स्थाई कप्तान से अपने तीसरे खिताब की आस है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, जेसन रॉय, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान और जे. सुचित.

नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, नीतीश राणा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लौकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी.

Exit mobile version