Site icon Samagra Bharat News website

देश में कोरोना का विस्फोट, 24 घंटे में मिले 1,52,879 नए मामले

Today, very shocking cases of Corona have come to the fore. In the last 24 hours, where 1,45,384 lakh

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अप्रैल।
देश में अब कोरोना अनियंत्रित हो चुका है। अब दिन-प्रतिदिन कोरोना के आने वाले नए मामलों की संख्या चौकाने वाले है। भारत में कोरोना ने एक बार फिर पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 1,52,879 नए मामले दर्ज किये गए और इस दौरान 839 की मौत हो गई. देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़कर 1,33,58,805 पहुंच गया है और अब तक 1,69,275 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल 11,08,087 एक्टिव मामले हैं और 1,20,81,443 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में भी कुल 90,584 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

Exit mobile version