Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार, दिल्ली एम्स से आज होंगे डिस्चार्ज

The Kovid report of former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat has come negative. They will return to Dehradun

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 11अप्रैल।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज देर शाम वे वापस देहरादून लौटेंगे। उनके स्वजन की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। बता दें कि बीते 24 मार्च को उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।
निगेटिव रिपोर्ट की खबर आने के बाद से ही उनके परिवार और चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौर गई। हरिश रावत दिल्ली एम्स से आज डिस्चार्ज होंगे। वे आज शाम तक देहरादून पहुंचेंगे. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर उनका हालचाल जाना है। इस बात की जानकरी रावत ने खुद ट्वीट कर दी थी।

Exit mobile version