Site icon Samagra Bharat News website

आईजी संजय गुंज्याल ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से की अपील

A three-day bathing mahaparva is going to start in Haridwar Mahakumbh for which the city's traffic plan has been implemented. IG Kumbh Mela Sanjay Gunjyal has given some important information while requesting the general public and the people like

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,11 अप्रैल।
हरिद्वार महाकुंभ में तीन दिवसीय स्नान का महापर्व शुरू होने जा रहा है जिसके लिए नगर का ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने आम जनमानस व आने वाले लोगों से गुजारिश करते हुए कुछ अहम जानकारी भी दी है जैसे मुख्य स्नान पर्वों पर हरिद्वार क्षेत्र की वाहन यातायात योजना में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहन बड़े वाहनों को नगला इमरती सर्विस लेन से लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जायेगा ये वाहन लक्सर मार्ग से जगजीतपुर पार्किंग /मातृसदन होकर दक्षद्धीप पार्किंग में पार्क कराये जायेगें। इन वाहनों को सिंहद्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बहादराबाद-रूड़की होकर वापस भेजा जायेंगा।
ऐसी स्थिति में जब जगजीतपुर एवं दक्ष द्वीप पार्किंग भर जाये अथवा इस मार्ग में
यातायात का दवाब ज्यादा हो जाये तब इस दिशा से आने वाले वाहनों को मेरठ, मवाना,
बिजनौर अथवा मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद रोड़ से लाकर गौरीशंकर
पार्किंग पर भी पार्क किया जायेगा, तथा इसी मार्ग से वापस भेजा जायेगा।
छोटे वाहन को फलौदा से पुरकाजी होते हुये लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जायेगा। ये वाहन लक्सर मार्ग से जगजीतपुर पार्किंग/मातृसदन होकर दक्षद्वीप पार्किंग में पार्क कराये जायेगें। इन वाहनों को सिंहद्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बहादराबाद -रूड़की होकर वापस भेजा जायेंगा राष्ट्रीय राजमार्ग – 58 में यदि यातायात का दबाव अधिक रहा तो इन वाहनों को दक्षद्वीप से लिंक पुल द्वारा बैरागी व नये टापू होते हुए गौरीशंकर को जोडने वाले अस्थाई पुल से गौरीशंकर, नीलधारा, कालीमाता मंदिर से चीला मार्ग होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग मण्डावर, बिजनौर होते हुए वापस मेरठ, दिल्ली के लिए भेजा सकता है। -74 से
इस मार्ग से आने वाले रोडवेज के वाहनों को नगला इमरती सर्विस लेन से लक्सर रोड के रोड के लिए डायवर्ट किया जायेगा ये वाहन लक्सर मार्ग से / बैरागी पार्किंग / मातृसदन होकर दक्षद्वीप पार्किंग में पार्क कराये जायेगें। इन वाहनों को सिंहद्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग 58 होते हुए बहादराबाद-रूड़की होकर वापस भेजा जायेगा।

Exit mobile version