Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सर्वक्षेष्ठ शौचालय रखने के लिए बांटे गए प्रशंसा पत्र

Under the Swachh Bharat Mission campaign under the aegis of Nagar Palika Parishad, Mussoorie, Keane, Hildari and Rotary Mussoorie,

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 11अप्रैल।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद, मसूरी, कीन, हिलदारी और रोटरी मसूरी के तत्वाधान द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को थीम सर्वश्रेष्ठ संचलित स्वच्छ शौचालय के लिए प्रमाण पत्र, पुरस्कार बांटे गए और सभी सार्वजनिक शौचालय पर जागरूकता पोस्टर लगाने का कार्य किया गया।

नगर पालिका परिषद मसूरी और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा ”
बेस्ट मैनटेनड एंड क्लीन टॉयलेट”, स्वच्छता मापदंडों और दिशानिर्देशों को पूरा करने के क्रम में प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ गांधी चौक के सार्वजनिक शौचालय जिसे होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा संचालित किया जा रहा है है। मॉल रोड स्थित स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय को भी पुरस्कृत किया गया। मसूरी झील स्थित स्वच्छ शौचालय जो कि मनसा फैसिलिटी एंड सर्विसेज द्वारा संचलित किया जा रहा है। स्वच्छ शौचालय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी सार्वजनिक शौचालयों पर स्वच्छता के पोस्टर लगाए गए। ताकि
सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता के प्रबंधन में सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित करना है स्थानीय एवं पर्यटक को स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन के संदेश पारित हूं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों के तहत स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत के सपनों को पूरा करने के लिए, यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति सार्वजनिक शौचालय की उपयोगिताओं एवं स्वच्छता की ज़िम्मेदारी ले।
इस क्रम में रोटरी मसूरी द्वारा गांधी चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय में महिलाओं की सुविधा के लिए एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में नगर पालिका परिषद से अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती, सेनेटरी इस्पेक्टर विरेंद्र बिष्ट एवं किरन राणा, एवं स्वच्छता निरीक्षक, कौशिकी मोहन,रोटरी मसूरी से नीरज गुप्ता एवं नीतीश मोहन अग्रवाल, आईपीपी अग्रवाल। हिलदारी से अरविंद शुक्ला,किरण, बबीता प्रियंका।
किन से अशोक कुमार, श्रद्धा,विक्की ,अजय।
मनसा फैसिलिटी एंड सर्विसेज से मोहन झा प्रभारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल में हितधारकों ने सामूहिक सहयोग किया।

Exit mobile version