Site icon Samagra Bharat News website

ब्लॉक अध्यक्ष श्री लोकपाल सिंह कण्डियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

Yesterday on Saturday, a meeting was held at Block Headquarters Pratapnagar under the chairmanship of Block President of Pradhan Sangathan, Shri Lokpal Singh Kandiyal, in which various problems of village heads were discussed.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 11अप्रैल।

कल शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री लोकपाल सिंह कण्डियाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानों ने कहा कि कम से कम यूपी के तर्ज पर ही उत्तराखंड के ग्राम प्रधानों को 3500 का मानदेय मिले। साथ ही कहा कि पंचायतों को मजबूती देने के लिए प्रधान संगठनों को ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी करनी चाहिए।

बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने मनरेगाकर्मियों की कई दिनों से चल रही हड़ताल से पंचायतो के कार्य बाधित होने पर गहरा आक्रोश जताया,प्रधानों ने कहा कि एक तरफ तो कार्य दिवस पूरे करने के लक्ष्य रखे जाते हैं दूसरी तरफ ऐसी हड़तालों से जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं,ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओँ का निराकरण नही होता तो ब्लॉक मुख्यालय में उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में कई प्रधानों द्वारा कई कर्मचारियों के उन्हें सहयोग न देने की बात भी उठी।

कई प्रधानों ने बताया कि कुछ कर्मचारी उनके फोन तक नही उठाते हैं जबकि ऐसे समय मे जब गॉव में लोगों को रोजगार की जरूरत है तब प्रधानो की समस्याओँ पर ध्यान न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रधान संगठन जरूर बड़ा कदम उठाएगा। प्रतापनगर प्रधान संगठन ने सभी प्रधानो की विभिन्न तरह की समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही आगामी रणनीति पर विचार के लिए आगामी बैठक का जल्द आयोजन करने की बात भी कही।

इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल कण्डियाल,महासचिव राहुल राणा,जिला सचिव चन्द्रशेखर पैन्यूली, महिला उपाध्यक्ष मधु रावत,विजय पोखरियाल,प्रधान संघ के ब्लॉक संरक्षक सतपाल रावत,सुमेर रावत,खुशाल सिंह मिश्रवान, गुमान सिंह बरियाल,मोहन दुमोगा,गजेन्द्र रावत,कविता कुड़ियाल,आरती देवी,प्रिया रावत, वृखोदर सिह,चन्द्रवीर रावत,युद्धवीर राणा, विंपिन पोखरियाल, राजेन्द्र बहुगुणा, देवराज,जगदीश लाल,गौतम कुमार,सुरेश कुमार,रोशन लाल,बलवीर सिंह,अरविन्द सिंह, नीरज रावत आदि प्रधान उपस्थित रहे।

Exit mobile version