Site icon Samagra Bharat News website

पिथौरागढ़: जिले में 94011 व्यक्तियों की हुई कोरोना जांच, 3238 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

persons have been corona sampled out of which a total of 3238 persons were found to be corona positive.

समग्र समाचार सेवा
पिथौरागढ़,11अप्रैल।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 94011 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई हैजिसमें से कुल 3238 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  10अप्रैल 2021 को जिले में 67 एक्टिव केस हैं। 3122 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है।

पिथौरागढ़ जनपद में 10 अप्रैल 2021 तक कुल 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 10अप्रैल 2021 को जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में 9 व्यक्ति जिला चिकित्सालय में तथा 21 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है। जिले में कुल 69325 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का होम/पंचायत क्वारण्टाइन पूर्ण किया गया।

10अप्रैल 2021 को जिले से कुल 396 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए, जिनकी जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है, कि वर्तमान में संक्रमण की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का पूर्ण अनुपालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न आयोजित समारोह में भी कम से कम संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने रखें। समारोहों व आयोजनों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं। उन्होंने सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों से अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

Exit mobile version