Samagra Bharat News website

सिडकुल की दुर्गा फाइबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

समग्र समाचार सेवा
रुद्रपुर, 12 अप्रैल।
सिडकुल स्थित दुर्गा फाइबर फैक्टरी में अचानक आग लग गई, जिससे आस-पास के एरिया में हडकंप मचा हुआ है। आग इतनी तेज है कि फैक्टरी से धुंआ और आग की तेज ऊंची लपटें उठ रही है। आग बुझाने के लिए दो दमकलों ने मोर्चा संभाल रखा है, लेकिन अभी और दमकलें बुलाई गई हैं। मौके पर स्थिति विस्फोटक बनी हुई है, क्योंकि आग अन्य फैक्टरियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
बता दें कि आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नही चल सका है। फिलहाल फैक्टरी से धुंआ और आग की लपटें ही उठती दिखाई दे रही हैं। दो दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रही हैं।

Exit mobile version