Site icon Samagra Bharat News website

कल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना से पहले कर लें ये तैयारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अप्रैल।

चैत्र नवरात्री कल से यानि 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। 9 दिनों तक मां दुर्गा का धुमधाम से पुजा किया जाता है। मंगलवार, 13 अप्रैल को नवरात्रि का पहला दिन है। इसी दिन घटस्थापना यानि कलश स्थापना भी की जाएगी। इससे पहले आपको सारी जरूरी चीजों की तैयारी कर लेनी होगी। आइए जानते है इस दिन आपको किन चीजों की जरूरत होगी-
– सिंदूर
– कपूर
– धूप
– लाल रंग का वस्त्र
– मां को अर्पित करने को सौंदर्य सामग्री
– पानी वाला जटायुक्त नारियल
– बंदनवार
– सुपारी
– हल्दी की गांठ
– पांच मेवा
– देसी घी
– लोबान, गुग्गुल
– लौंग, कमल गट्टा
– लाल रंग की गोटेदार चुनरी
– जौ
– जौ बोने को मिट्टी का बर्तन
– प्रसाद के लिए मिसरी

कलश स्थापना मुहूर्त
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 13 अप्रैल को प्रातः 5:45 बजे से प्रातः 9:59 तक और अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11: 41 से 12:32 तक का होगा
शास्त्रों के अनुसार, देवी का क्षेत्र दक्षिण दिशा में होता है इसलिए माता की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

Exit mobile version