Site icon Samagra Bharat News website

नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी का मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने किया स्वागत

Chief Minister Mr. Tirath Singh Rawat welcomed the King of Nepal, Mr. Gyanendra Bir Bikram Shah

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 12अप्रैल।

हरिद्वार महाकुंभ में नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी के आगमन पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने राजा साहब को प्रेषित संदेश में कहा कि “ देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।“

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह जी को मुख्यमंत्री जी की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राजा साहब ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया।

Exit mobile version