Site icon Samagra Bharat News website

हरिद्वार: सभी कोविड नियमों को ताक पर रखकर महाकुंभ शाही स्नान में उमड़ा जनसैलाब

Har ki Pauri was the center of activities for the royal bath and the influx of devotees continued throughout the day. According

समग्र समाचार सेवा

हरिद्वार/ देहरादून,12अप्रैल।

शाही स्नान के दौरान भक्तों के साथ विभिन्न अखाड़ों के साधु संतों  ने आस्था की पवित्र डुबकी लगाई।

हर की पौड़ी शाही स्नान के लिए गतिविधियों का केंद्र रहा और भक्तों का तांता दिन भर  लगा रहा। प्रशासन ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं के आगमन से 72 घंटे से अधिक पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट  जरूरी बताया था लेकिन इतनी भीड़ के चलते  में सारे नियम कानून ताक पर रख दिए गए।

कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि पुलिस कोविड दिशा-निर्देश लागू करने  में परेशांनी आ रही है और अगर वह सख्ती करते हैं तो भगदड़ मच सकती जिसके परिणाम ठीक नहीं हो सकते।

उन्होने कहा की पुलिस  लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानदंडों का पालन करने की अपील कर रही है।

Exit mobile version