Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानाचार्य को स्थाई शिक्षक रखने का होगा अधिकार: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय

Education Minister Arvind Pandey held a detailed discussion about the posting in the Education Department in the meeting of top

समग्र समाचार सेवा

देहरादून,12 अप्रैल।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज विधानसभा में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में शिक्षा विभाग में तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई
। इस बैठक में यह तय किया गया की प्रधानाचार्य को स्थाई शिक्षक रखने का अधिकार होगा। अटल उत्कृष्ट विद्यालय में जो पद खाली होंगे उन्हें केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए भरा जाएगा। इसके लिए एक नियमावली बनाई जाएगी।
अगली कैबिनेट बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी लाया जाएगा। अभी तक 140 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों
को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिल चुकी है। मुख्यमत्री इन अटल उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए तैयारी के निर्देश दे दिए गए है। नई शिक्षा नीति को नए सत्र से लागू करने पर भी बैठक में मंथन हुआ है। वही खाली प्रधानाचार्य
के पदों पर हेड मास्टर पदों पर काम कर रहे शिक्षकों को शिथिलीकरण का मौका दिया जाएगा। जिससे प्रधानाचार्य के पदों को
भरा जाए, 5 वर्ष की जगह 3 साल का मानक हेड मास्टर से प्रधानाचार्य को पदोन्नति के लिए किया जाएगा। ऐसा करने से इंटर
कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा 1 से लेकर 12 तक की सभी सरकारी स्कूलों में निःशुल्क पुस्तक दिए जाने को
लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया है।

Exit mobile version