Samagra Bharat News website

कालाढूंगी में प्रत्येक घर में भगवा ध्वज देकर मनाया हिन्दू नव वर्ष का आरम्भ

समग्र समाचार सेवा

अप्रैल, 13अप्रैल।

हिन्दू नव वर्ष प्रारंभ होने की ख़ुशी में कालाढ़ूँगी विधानसभा अंतर्गत गोविन्दपुर गरवाल में मनोज पाठक पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख के नेतृत्व मै प्रत्येक घर में पवित्र भगवा ध्वज देकर नव वर्ष एवं नवरातरी मनाया गया ।
प्रातः 9:30 गोविन्दपुर गरवाल में पुरुष ,महिलायें एकत्र हुई एवं मनोज पाठक के नेतृत्व में भगवा वस्त्र जिसमें कमल का फूल जो सम्मान एवं शक्ति के रूप में पहचाना जाता है को लेकर दर्जनो ग्रामीण घर घर नव वर्ष की बधाइयाँ एवं झंडा प्रतीक स्वरुप दिया।

लोगों में भी भारी उत्साह दिखाई पड़ा और पूरा क्षेत्र भारत माता की जय जयकार माँ भवानी की जैकारे से गूँज गया और साथ में भारतीय जनता पार्टी के भी जय कार लगे । मोहन पाठक ने बताया की परस्पर एकता सुन्दर समन्वय ओर जोश के साथ हर घर से ब्यक्ति निकले ओर मनोज पाठक की झण्डा वितरण टोली मै शामिल हो गए। सर्वत्र जोश ओर बधाई के वातावरण में पूर्व प्रदेश प्रक्षिशंण प्रमुख ने कहा – प्रेम, उत्साह , शक्ति के रूप में जिस तरह से मात्र शक्ति ने पूरे क्षेत्र के मान को बढ़ाते हुए गोविन्दपुर गरवाल की जनता ने घर घर झण्डा प्रदान कर नववर्ष की बधाइयाँ दी है। वह पूरे क्षेत्र के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने नव दुर्गे प्रारम्भ होने पर सबके ख़ुशहाल, निरोगी काया एवं विकाश की ओर अग्रशर होकर माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित होकर अनवरत सेवा कार्य मै जुटने का आवाहन किया। प्रमुख लोगों में मोहन सिंह , खीम सिंह,योगेश रावत,मोहन सिंह टनवाल ,भूपाल सिंह परिहार ,नन्दन सिंह भण्डारी,कमल पनेरू,पूरन सिंह भण्डारी ,नवीन चन्द्र जोशी,श्याम सिंह रावत,तुलसी देवी ,विमला पंत ,अमिता देवी ,गीता देवी खष्टी देवी आदि दर्जनो मौजूद रहे।

Exit mobile version