Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी सांसद सरोज पांडेय को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

Union Minister Santosh Gangwar and BJP MP Saroj Pandey have been infected with the corona virus. Both leaders gave information about this by tweeting themselves. Santosh Gangwar tweeted, 'I want to let you know that my corona investigation report has come positive. I do not have any limitations, request that everyone who comes in contact with me, please follow the Corona safety rules. Together we will win from this epidemic.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13अप्रैल।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी सांसद सरोज पांडेय कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। दोनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

संतोष गंगवार ने ट्वीट किया, ‘आपको अवगत करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे किसी भी प्रकार का सिम्टम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।धन्यवाद ।

उधर, बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने ट्वीट किया, ‘कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण COVID-19 की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के AIIMS में भर्ती किया गया है. जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें।

Exit mobile version