Site icon Samagra Bharat News website

फिर गिरे सोने के भाव, चांदी में भी आई गिरावट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 अप्रैल।
घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की हाजिर कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से दिल्ली में सोने की कीमत गिरकर 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

सोने के साथ ही मंगलवार को चांदी के भी घरेलू हाजिर भाव में गिरावट दर्ज गई। चांदी में 305 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,040 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
मंगलवार शाम एमसीएक्स पर चार जून, 2021 के सोने का वायदा भाव 0.18 फीसद या 85 रुपये की बढ़त के साथ 46,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
वहीं, चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी मंगलवार को बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव मंगलवार शाम 0.71 फीसद या 467 रुपये की बढ़त के साथ 66,595 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Exit mobile version