Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: अस्पतालों में हो रहीऑक्सीजन की कमी, 10 कोरोना मरीजों की गई जान

Due to Corona, the number of patients in the country is increasing, but there is a decrease in hospitals and arrangements there. Even due to lack of arrangements, people are losing their lives.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 13 अप्रैल।

कोरोना के कारण देश में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अस्पातालों और वहां की व्यवस्थाओं में कमी होती जा रही है। यहां तक की व्यवस्थाओं की कमी के कारण लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।

ताजा मामला मुंबई के नालासोपारा का है। यहां एक अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने से 10 मरीजों के मौत की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ऑक्सीजन की कमी से 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, वहीं अस्पताल में अभी भी कई संक्रमित मरीज भर्ती है और ऑक्सीजन की कमी है।

 

मृतकों के रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण जानें जा रही हैं, लेकिन अबतक ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया है। बता दें कि वसई में कोरोना के 7,000 से अधिक ‘सक्रिय मामले’ हैं, जिनमें से कम से कम 3,000-मरीजों की स्थिति चिताजनक बनी हुई है और उन्हें नियमित रूप से ऑक्सीजन की जरूरत है।

वहीं विनायक अस्पताल, नाला सोपारा अस्पताल के अधिकारियों का ये कहना है कि वे सभी मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। यहां ऑक्सीजन की कहीं कमी नहीं है।

Exit mobile version