Site icon Samagra Bharat News website

चुनाव आयोग के फैसले से तिलमिलाई ममता बनर्जी, कर रही है धरना प्रदर्शन

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee has staged a sit-in near the statue of Mahatma Gandhi in Kolkata on Tuesday afternoon

समग्र समाचार सेवा

कोलकाता, 13अप्रैल।

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रचार पर चौबीस घंटे की पाबंदी के फैसले से  तिलमिलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार दोपहर को कोलकाता में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास धरना शुरू किया है। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।  बता दें कि ममता बनर्जी काफी दिनों से चोटिल हैं इस कारण व्हील चेयर पर पहुंची है और इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता ममता बनर्जी के साथ गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हुए हुए हैं।

हालांकि उनको अब तक इसके लिए सेना की अनुमति नहीं मिल सकी है। ये इलाक़ा सेना का है।

बता दें कि  सीएम ममता बनर्जी  आज  रात आठ बजे के बाद बारासात और बिधाननगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। इस बीच, यहां एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि बनर्जी जहां धरना दे रही हैं, वह क्षेत्र सेना का है और तृणमूल को इस कार्यक्रम के लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैं सभी को सूचित करने के लिए यह बताना चाहता हूं कि हमें अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए तृणमूल से आज (मंगलवार) नौ बजकर 40 मिनट पर अर्जी मिली। इससे संबंधित प्रक्रिया अभी चल रही है।

 

ज्ञात हो कि ममता बनर्जी ने बीते दिनों केंद्रीय सुरक्षाबलों को लेकर विवादित बयान दिया था, इसके बाद ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए चुनाव प्रचार पर 24 घंटे तक की रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग के इस फैसले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग आयोग का यह फैसला असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक है। वे इसके खिलाफ शहर में धरना प्रदर्शन करेंगी।

Exit mobile version