Site icon Samagra Bharat News website

लौंग एक फायदे अनेक, जानें मसालों की रानी के कितने है फायदे

Clove is a spice that is used from the kitchen to the pooja. Along with this, it also enhances the taste of food, then clove

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अप्रैल।
लौंग एक ऐसा मसाला है जो किचन से लेकर पूजा- पाठ तक यूज किया जाता है। इसके साथ ही यह खाने के स्वाद को भी लाजवाब कर देता है तभी तो लौंग को मसालों की रानी भी कहते है। इतना ही नही वैध इसे औसधी के रूप में इस्तेमाल करते है। इसका सेवन करने से हम हज़ारों छोटी बड़ी बीमारियों से बचे रहते है और एक स्वस्थ व निरोगी जीवन भी व्यतीत कर सकते है।
आइए आपको बताते है रोज एक लौंग खाने के तमाम फायदे-

1. गला बैठ जाने पर या गले में बहुत तेज खराश होने पर एक लौंग का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से तुरंत ही आपको गले के बैठने व गले की खराश से आराम मिलता है।

2. अगर सिर दर्द की समस्या तो भी आपके लिए यह फायदेमंद है। आप एक लौंग प्रतिदिन सेवन करते है या इसके तेल की मालिश सिर पर करते है तो पुराने से पुराना सिर का दर्द अपने आप ठीक होने लगता है।

3. पेट में जलन बनने की समस्या के लिए भी यह वरदान है। आप इसका सेवन शूरू कर सकते है।

Exit mobile version