समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 14 अप्रैल।
मेलाधिकारी दीपक रावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महाकुम्भ मेला जनमेजय खण्डूरी ने बुधवार की सुबह मेष संक्रान्ति कुम्भ शाही स्नान 14 अप्रैल को हरकीपौड़ी ब्रह्मकुण्ड पहुंच कर महाकुम्भ के सकुशल सम्पन्न होने के लिये मां गंगा व अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
मेलाधिकारी दीपक रावत सुबह सात बजे से पहले ही मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0)अपने कार्यालय में पहुंच चुके थे। कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को महाकुम्भ के सम्बन्ध में कई दिशा-निर्देश दिये। उसके पश्चात वे शाही स्नान रूट का निरीक्षण करते हुये हरकीपौड़ी ब्रह्मकुण्ड पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुम्भ के सकुशल सम्पन्न होने के लिये मॉ गंगा व अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के समय श्रीगंगा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, अपर मेलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश मेहरा, गंगा सभा के अन्य पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वागत के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ मेला जनमेजय खण्डूरी, अपर मेलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।
मेलाधिकारी हरकीपौड़ी से ही जहां पर जैसी आवश्यकता हो रही थी, अधिकारियों को निर्देश भी देते जा रहे थे।