Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ आज करेंगे बैठक,  CBSE की परीक्षाओं को लेकर होगी चर्चा

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 14अप्रैल।

पीएम मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बता दें कि इस बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा होगी। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई एक्जाम टाले जा सकते है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग तेजी से हो रही है। अभी बीते दिनों ही सीएम केजरीवाल नें भी सीबीएसई बोर्ड परिक्षाओं को टालने की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर पीएम मोदी इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें चार मई से शुरू होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चर्चा होगी।

सीबीएसई के अधिकारियों ने अभी तक की योजना में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया और जोर दिया कि परीक्षा केंद्रों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है।  बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जा सकतीं क्योंकि इनकी प्रकृति महत्वपूर्ण हैं और इन्हें ऑनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता।

सीबीएसई डेटशीट के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से सात जून के बीच होगी और 12वीं कक्षा की परीक्षा चार मई से 15 जून के बीच आयोजित होनी हैं। आपको बता दें कि देशभर से लाखों स्टूडेंट्स इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही स्टूडेंट्स और पैरेंट्स परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले  राहुल गांधी और प्रियंक गांधी भी परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर चुके हैं।

 

Exit mobile version