Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिका: अमेरिका में कोरोना से 5.64 लाख से अधिक लोगों की मौत

The global pandemic corona virus is affecting the whole world. So far more than 5.64 lakh people have died due to its infection in the US.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन,15अप्रैल।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.64 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.14 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,64,396 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,14,20,888 हो गयी है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 51,350 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 25,006 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 60,717 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 49,359 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 34,164 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,865, मिशीगन में 17,694, मैसाचुसेट्स में 17,427 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 25,502 लोगों की मौत हुई है।

Exit mobile version