Site icon Samagra Bharat News website

आंध्र प्रदेश: बेटी के साथ हुआ रेप तो पिता ने बिछा दी लाशें…

समग्र समाचार सेवा
विशाखपट्नम, 15अप्रैल।
एक पिता ने अपनी बेटी के साथ हुए रेप की खबर पाकर रेप करने वालें के परिवार के 6 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।
देश में बेटियों के साथ रेप होने की वारदात कम नही हो रहे है। आए दिन एक के बाद एक महिला हैवानों का शिकार हो रही है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव का है। यहां बेटी के साथ हैवानियत की खबर पाकर पिता ने बलात्कारी के परिवार के सदस्यों को जान से मारकर बेटी का बदला दिला।

 

जानकारी के मुताबिक एक पिता ने अपनी बेटी से हुई दुष्कर्म का बदला लेते हुए छह लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह शख्स फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता का पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से भड़के शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि परिवार के छह लोगों की हत्या तो पिता ने कर दी है, लेकिन कथित बलात्कारी अभी भी फरार है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

 

 

 

Exit mobile version