Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमित महामंडलेश्वर की अस्पताल में हुई मौत

समग्र समाचार सेवा

हरिद्वार,15 अप्रैल।

हरिद्वार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को कोरोना से संक्रमित अखिल भारतीय निर्वाणी आणि अखाड़ा के 65 महामंडलेश्वर कपिल देव दास की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत होने से हड़कंप मच गया। महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में गंगा स्नान के लिए आये थे और उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के ले जाया गया जहाँ उनका निधन हो गया।
हरिद्वार में कुंभ मेला जारी है जो कोरोनाvका नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।
पिछले 14 दिन में यहां कोरोना के 3885 मामले आए हैं। हालात इसलिए भी चिंताजनक हैं, क्योंकि बीते कुछ दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं।
हरिद्वार में 32 संत भी अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
उधर, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Exit mobile version