Site icon Samagra Bharat News website

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

Former Chairman of Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumar died late on Wednesday. He was around 90 years old.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 15अप्रैल।
बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष के थे।
वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रो. अरुण कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

प्रो. अरुण कुमार 05 जुलाई 1984 से 03 अक्टूबर 1986 तक बिहार विधान परिषद के सभापति रहे। वे 16 अप्रैल 2006 से 04 अगस्त 2009 तक विधान परिषद के कार्यकारी सभापति भी रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रो. अरुण कुमार के बेटे से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्‍यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा स्‍वजनों को दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. अरुण कुमार एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीति एवं सामाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि बिहार के रोहतास जिले के मछनहट्टा (दुर्गावती) में 02 जनवरी 1931 को जन्में अरुण कुमार ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा हासिल की।

Exit mobile version